जानिए उत्तराखंड में मौसम का हाल, दून में कैसा रहेगा तापमान
उत्तराखंड में बुधवार 15 मई राज्यभर में मौसम शुष्क है। 16 मई को भी इसी तरह के मौसम का पूर्वानुमान है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इसके बाद 17 मई को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, 18 व 19 मई को इन जिलों के साथ ही रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
तापमान की स्थिति
बुधवार 15 मई की दोपहर करीब एक बजे देहरादून का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। 16 मई को देहरादून का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 17 से 22 मई तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25, 25, 26, 26, 26, 26 डिग्री रह सकता है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



