Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

पत्नी की हत्या कर दो बच्चियों के साथ फरार पति 24 दिन बाद गिरफ्तार, हत्या की बताई ये वजह

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हल्द्वानी क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर दो बच्चों के साथ गायब हुए आरोपी को पुलिस ने 24 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद आरोपी मथुरा फरार हो गया था। रुद्रपुर आने पर उसे गिरफ्तार किया गया। हत्या की वजह पत्नी पर अवैध संबंध का शक होना बताई गई है। दोनों बेटियों को चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी को सौंप दिया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हल्द्वानी में पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि रुद्रपुर सुभाष कॉलोनी निवासी शरीफ अहमद की पुत्री अफसाना (27 वर्ष) ने सात साल पहले सौरभ राज (29 वर्ष) के साथ विवाह किया था। इसके बाद दोनों डहरिया में किराए के मकान में रह रहे थे। दोनों मजदूरी करते थे। उनकी दो बेटियां थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मामले की पूछताछ और जांच में पता चला कि सौरभ आठ अप्रैल की रात करीब 12 बजे घर आया। वह नशे में था और आधी रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। अगली सुबह करीब चार बजे सौरभ ने कमरे में बाहर से कुंडी लगाई और बच्चों को लेकर फरार हो गया। 10 अप्रैल को मकान मालिक ने पुताई के लिए कुंडा खोला तो अफसाना जमीन पर पेट के बल गिरी थी। शव सड़ चुका था और दुर्गंध उठ रही थी। अगले दिन अफसाना के पिता ने आरोपी सौरभ राज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि आरोपी सौरभ राज को पकड़ने के लिए ट्रांसपोर्टर नगर, मंगलपड़ाव चौकी इंचार्ज और एसओजी प्रभारी को लगाया गया था। पता चला कि हत्यारोपी मथुरा रेलवे स्टेशन पर छिपा था। तीन मई को वह बच्चों के दस्तावेज लेने के लिए रुद्रपुर आया था। वह अपनी बेटी का एडमिशन कराना चाहता था। उसे जन्म प्रमाणपत्र की जरूरत थी। जहां टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दोनों बच्चों को बरामद करते हुए चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी को सौंप दिया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सौरभ ने पुलिस को बताया कि उसे पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था, इसलिए दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। आठ अप्रैल को पत्नी ने लड़ाई की तो उसने गुस्से में गला घोंटकर मार डाला। इस मामले में नैनीताल के एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने घटना का पर्दाफाश करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।