Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 30, 2026

उत्तराखंड में आज पांच पर्वतीय जिलों में बारिश की आस, पांच मई को देहरादून में भी संभावना

उत्तराखंड में फिलहाल मैदानी इलाके बारिश की वाट जोह रहे हैं। साथ ही तापमान में वृद्धि से गर्मी अपने रंग दिखाने लगी है। हालांकि, पर्वतीय जिलों में कभी कभार बारिश हो रही है। साथ ही ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की भी सूचनाएं मिल रही हैं। आज बुधवार एक मई को देहरादून सहित आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकल गई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
कल दो मई और परसों तीन मई को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। चार मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश हो सकती है। पांच मई को बारिश का फैलाव बढ़ सकता है। इस दिन हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच मई का येलो अलर्ट
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, एक मई, चार मई और पांच मई को बारिश प्रभावित पर्वतीय जिलों में चार हजार मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, पांच मई को राज्यभर के जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में इस दिन राज्यभर के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
बुधवार एक मई की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने की संभावना है। दो मई से लेकर आठ मई तक देहरादून का तापमान क्रमशः 33, 35, 35, 36, 36, 35, 34 डिग्री रह सकता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 19, 23, 21, 22, 22, 22, 22 डिग्री रहने की संभावना है। दो मई को छोड़कर बाकी सारे दिन देहरादून में कहीं कहीं बादल रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।