देश में कोरोना के नए संक्रमितों में 45.4 फीसदी का उछाल, उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे एक्टिव केस
भारत में एक बार फिर से कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया है। नए संक्रमितों में पिछले दिन की तुलना में 45.4 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया। वहीं, उत्तराखंड में कोरोना के नए केस तो कम हुए, लेकिन एक्टिव केस बढ़ रहे हैं। सोमवार 27 जून की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17073 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 21 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। देश में अब तक कोरोना से 525020 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।वर्तमान में देश में एक्टिव केस 94420 हैं। पिछले 24 घंटे में 15208 लोग स्वस्थ हुए। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 42787606 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 249646 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 1971191329 वैक्सीनेशन हो चुका है।पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में रविवार 26 जून को कोरोना के 11,739 नए केस और 25 मरीजों की मौत, शनिवार 25 जून को 15940 नए केस और 20 मरीजों की मौत, शुक्रवार 24 जून को कोरोना के 17336 नए केस और 13 लोगों की मौत, गुरुवार 23 जून को कोविड के 13313 नए मामले और 38 लोगों की मौत, बुधवार 22 जून को 12249 नए मामले और 13 लोगों की मौत, मंगलवार 21 जून को कोरोना के 9923 नए केस और 17 मौत, सोमवार 20 जून को कोरोना के 12781 नए मामले और 18 लोगों की मौत, रविवार 19 जून को 12899 नए संक्रमित और 15 लोगों की मौत, शनिवार 18 जून को कोरोना के 13,216 नए मामले और 23 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों से कुछ राहत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में कुछ राहत दर्ज की गई है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राहत की बात ये है कि नवें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। रविवार 26 जून की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले शनिवार 25 जून को 54 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो रविवार को 321 केंद्रों में 3114 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.06.26 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7693 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 93439 हो गई है। इनमें से 89606 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज स्वस्थ हुआ। एक्टिव मरीजों की संख्या 243 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7695 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 277 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.90 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।




