भारत में नए कोरोना संक्रमितों में 39.1 फीसद का उछाल, मौत का आंकड़ा चिंताजनक, उत्तराखंड में भी बढ़े केस
भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में 39.1 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया। वहीं, उत्तराखंड में भी इसी तरह की स्थिति है। गुरुवार 18 अगस्त की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12608 नए केस सामने आए। इस दौरान 72 लोगों की कोरोना से जान चली गई। देश में कोरोना से अब तक कुल 527206 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटे के भीतर 16251 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए। अब कोरोना से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 43670315 हो गई है। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 101343 है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत कल 3864471 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2089579722 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर आगे भी जारी है)पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में बुधवार 17 अगस्त को कोरोना के 9062 नए केस और 36 मरीजों की मौत, मंगलवार 16 अगस्त को कोरोना के 8813 नए मामले और 29 लोगों की मौत, सोमवार 15 अगस्त को कोरोना के 14917 नए संक्रमित और 32 लोगों की मौत, रविवार 14 अगस्त को कोरोना 14092 नए संक्रमित मिले और 41 लोगों की मौत, शनिवार 13 अगस्त को कोरोना के 15815 नए संक्रमित मिले और 68 लोगों की मौत, शुक्रवार 12 अगस्त को 16561 नए संक्रमित मिले और 49 मरीजों मौत, गुरुवार 11 अगस्त को कोरोना के 16299 नए केस और 53 लोगों की मौत हुई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में दूसरे दिन भी एक मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में उछाल दर्ज किया गया। बुधवार 17 अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 216 नए संक्रमित मिले और एक मरीज की मौत हुई। एक दिन पहले मंगलवार 16 अगस्त को 160 नए संक्रमित मिले थे और इस दौरान दो मरीजों की कोरोना से मौत हुई थी। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार को 749 केंद्र में 20132 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है)-2022.08.17 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7730 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 101643 हो गई है। इनमें से 96742 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 241 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 941 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7730 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 312 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.18 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


