ग्राफिक एरा में 280 ने किया रक्तदान, डा. आनंद उनियाल ने 150वीं बार किया रक्तदान
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा में आयोजित रक्तदान शिविर में 280 छात्र छात्राओं ने रक्तदान किया। राज्य के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि रक्तदान सिर्फ दूसरों की ही जीवनरक्षा नहीं करता, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है। जिसे रक्त चाहिए उसे केवल रक्तदाता ही रक्त देकर उसकी जान बचा सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
राज्य के शिक्षा एवं चिकित्सा मंत्री डा. धन सिंह रावत आज अचानक शिविर के निरीक्षण के लिए ग्राफिक एरा पहुंचे। उन्होंने ग्राफिक एरा के सामाजिक सरोकार की सराहना की और बच्चों के एक दूसरे के सुख दुख बांटने की कोशिश को प्रेरणादायक बताया। शिविर में हायर एजुकेशन के एडिशनल डायरेक्टर डा. आनंद उनियाल ने 150वीं बार रक्तदान कर समाज सेवा के क्षेत्र में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस दौरान विभिन्न पाठ्यक्रमों के 600 छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिनमें से 280 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। शिविर में 100 छात्रों ने पहली बार रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की एनएसएस टीम ने किया। इस शिविर में एनएसएस कॉर्डिनेटर डा. ए. एस शुक्ला, डिप्टी रजिस्ट्रार डा. अनिल चौहान, डा. अंजार अहमद, निकेश जोशी ने भी रक्त दान किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



