भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में 19 फीसद का उछाल, उत्तराखंड में दो संक्रमितों की मौत
भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में 19 फीसद का उछाल देखा गया। उत्तराखंड में भी नए संक्रमितों के आंकड़े अब चिंताजनक होने लगे हैं। गुरुवार 14 जुलाई की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20139 नए मामले सामने आए। इस दौरान 38 लोगों की मौत हुई। कोरोना से अब तक कुल 525557 लोगों की मौत हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 16482 लोग स्वस्थ हुए। अब तक कोरोना से कुल 43028356 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 136076 है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत कल 1344714 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 1992727559 वैक्सीनेशन हो चुका है।पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में बुधवार 13 जुलाई को कोरोना के 16906 नए केस और 45 लोगों की मौत, मंगलवार 12 जुलाई को कोरोना के 13615 नए केस और 20 मरीजों की मौत, सोमवार 11 जुलाई को कोरोना के 16678 नए मामले और 26 लोगों की मौत, रविवार 10 जुलाई को कोरोना के 18257 नए संक्रमित मिले और 42 संक्रमितों की मौत, शनिवार नौ जुलाई को कोरोना के 18840 नए केस और 43 संक्रमितों की मौत, शुक्रवार आठ जुलाई को कोरोना के 18815 नए मामले और 38 मौत, गुरुवार सात जुलाई को कोरोना के 18930 नए मामले और 35 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में नए संक्रमितों का आंकड़ा भी चिंताजनक
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई, लेकिन आंकड़े चिंताजनक हैं। परेशानी वाली बात ये है कि चार दिन बाद दो मरीज की कोरोना से मौत हो गई। इनमें एक पांच जुलाई को हुई कल्जीखाल पौड़ी की मौत को जोड़ा गया है। बुधवार 13 जुलाई की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 70 नए केस मिले। एक दिन पहले मंगलवार 12 जुलाई को कोरोना के 102 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार को 655 केंद्रों में 8356 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.07.13 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7701 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 94316 हो गई है। इनमें से 90299 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 54 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 383 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7701 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 281 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.74 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



