Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 1, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में 15 फीसद का उछाल, दिल्ली में चिंताजनक और उत्तराखंड में मामूली राहत

भारत में एक बार फिर से कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। इस बार फिर से इसमें 15 प्रतिशत उछाल देखने को मिला है। वहीं, दिल्ली में स्थिति चिंताजनक है और उत्तराखंड राज्य में कुछ राहत है।

भारत में एक बार फिर से कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। इस बार फिर से इसमें 15 प्रतिशत उछाल देखने को मिला है। वहीं, दिल्ली में स्थिति चिंताजनक है और उत्तराखंड राज्य में कुछ राहत है। गुरुवार 21 अप्रैल की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2380 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान कोरोना से 56 लोगों की मौतें हुई हैं। देश में वर्तमान में एक्टिव केस 13,433 है। पिछले 24 घंटे में 1,231 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,14,479 हो गई है। अब तक देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 522062 हो गई है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 187.07 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। अबतक 83.33 करोड़ कोरोना टेस्टिंग हुई है। पिछले 24 घंटों में 4,49,114 कोरोना टेस्टिंग हुई है।
दिल्ली में भी बढ़ रहे कोरोना के मरीज
दिल्ली में कोरोनावायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. पिछले एक दिन में करीब 60 फीसदी मामले ज्यादा दर्ज किए गए हैं। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 5.7 फीसदी पहुंच गई है. दिल्ली में कोरोनावायरस के नए मामले एक हजार पार हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1009 नए मामले सामने आए हैं, वहीं, 1 मरीज की कोरोना वायरस से मौत हुई है।
दिल्ली में 10 फरवरी के बाद से सबसे ज्यादा नए मामले दर्ज हुए हैं. 10 फरवरी को 1104 कोरोना केस सामने आए थे। दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 2500 से ज्यादा हो गई है। अभी सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 2641 है, जो 18 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा है। 18 फरवरी को सक्रिय मरीजों की संख्या 2775 थी।
बता दें कि दिल्ली में 10 अप्रैल को संक्रमण के 608 उपचाराधीन मामले थे, जिनमें से केवल 17 (2.80 प्रतिशत) मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत थी। राष्ट्रीय राजधानी में 16 अप्रैल को उपचाराधीन मामले दोगुने होकर 1,262 पर पहुंच गए, लेकिन अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या सिर्फ 29 (2.3 प्रतिशत) थी। इसके दो दिन बाद दिल्ली में उपचाराधीन मामले बढ़कर 1,729हो गए , जिनमें से 40 (2.31 प्रतिशत) मरीज अस्पतालों में भर्ती हुए। अस्पतालों में ऑक्सीजन की जरूरत वाले मरीजों की संख्या नंबर के आधार पर बढ़ी है, लेकिन इनका प्रतिशत कम हुआ है। आंकडों के अनुसार दस अप्रैल को छह मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे जो उपचाराधीन मामलों का 0.99 प्रतिशत है। वहीं 18 अप्रैल को 12 मरीज ऑक्सीजन ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे जो कुल उपचाराधीन मामलों का 0.69 प्रतिशत है।
पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में बुधवार 20 अप्रैल को कोरोना के 2,067 नए केस और 40 लोगों की मौत, मंगलवार 19 अप्रैल को कोविड-19 के 1,247 नए केस और एक मरीज की मौत, सोमवार 18 अप्रैल को कोरोनावायरस के 2183 नए केस और 214 लोगों की मौत, रविवार 17 अप्रैल को कोरोना वायरस के कुल 1150 नए केस और चार लोगों की मौत, शनिवार 16 अप्रैल को कोविड-19 के 975 नए केस और चार लोगों की मौत, शुक्रवार 15 अप्रैल को 949 नए कोविड-19 केस और 6 लोगों की मौत, गुरुवार 14 अप्रैल को 1,007 नए केस और एक मरीज की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में 18वें दिन भी नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर नए संक्रमितों में कमी दर्जी की गई। नए संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या भी कम है। राहत की बात ये है कि 19वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। बुधवार 20 अप्रैल की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सात नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले मंगलवार 19 अप्रैल को 12 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार को 688 केंद्रों में 7960 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2022.04.20 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7692 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 92263 हो गई है। इनमें से 88734 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 2 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 35 से बढ़कर 40 हो गई है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7692 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 274 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 96.18 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *