Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 12, 2026

नेशनल हेराल्ड मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए 21 जुलाई को बुलाया

नेशनल हेराल्‍ड मनी लांड्रिंग मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है।

नेशनल हेराल्‍ड मनी लांड्रिंग मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। यह पूछताछ 21 जुलाई को होगी। गौरतलब है कि ईडी ने मामले में सोनिया को 23 जून को पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन कोविड-19 से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते कांग्रेस अध्‍यक्ष ने पूछताछ को कुछ सप्‍ताह टालने का आग्रह किया था। सोनिया ने ईडी को पत्र लिखकर कोविड, फेफड़ों के संक्रमण से पूरी तरह ठीक होने तक अपनी पेशी को कुछ समय के लिए स्थगित करने की मांग की थी।
इससे पहले ईडी ने सोनिया के बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से इस मामले में पांच दिनों तक कई सत्र में 50 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की इस पूछताछ के दौरान धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत राहुल के के बयान दर्ज किए गए थे। समझा जाता है कि अब तक की पूछताछ में राहुल गांधी से यंग इंडियन की स्थापना, नेशनल हेराल्ड के संचालन और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को कांग्रेस द्वारा दिए गए कर्ज तथा मीडिया संस्थान के भीतर धन के हस्तांतरण से जुड़े सवाल पूछे गए गए हैं।
यंग इंडियन के प्रवर्तकों और शेयरधारकों में सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कुछ अन्य नेता शामिल हैं। कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई को भाजपा नीत केंद्र सरकार की विपक्षी नेताओं के खिलाफ बदले की राजनीति करार दिया है। राहुल गांधी से जितने दिन ईडी ने पूछताछ की, उतने दिन देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी के खिलाफ धरने और प्रदर्शन किए थे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *