₹10 हजार का एक रिचार्ज और तीन साल तक नो टेंशन, जियो ने लॉन्च किया नया प्लान, रोजाना 2.5 GB हाई स्पीड 5G डेटा

रिलायंस जियो ने ग्राहकों के लिए ₹10,000 का नया तीन साल वाला अनलिमिटेड प्लान लॉन्च किया है। एक बार रिचार्ज कराने के बाद ग्राहकों को अगले तीन साल तक दोबारा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी ने इसे टेलीकॉम इंडस्ट्री में अपनी तरह का पहला प्लान बताया है। खास बात यह है कि ग्राहकों को तीन साल तक मौजूदा कीमत और प्लान में शामिल सभी सुविधाओं का लाभ मिलता रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 2.5 GB हाई-स्पीड डेटा और 100 SMS मिलेंगे। प्लान की वैधता पूरे तीन साल होगी। कॉलिंग और डेटा के अलावा ग्राहकों को जियोहॉटस्टार मोबाइल के साथ हॉलीवुड कंटेंट का एक्सेस मिलेगा। इसमें लाइव स्पोर्ट्स, हॉटस्टार ओरिजिनल्स और मनोरंजन के अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
साथ ही 12 महीने का कैनवा प्रो लाइट सब्सक्रिप्शन और फाइल्स, फोटो व दस्तावेज सुरक्षित रखने के लिए जियोएआईक्लाउड पर 50 GB मुफ्त स्टोरेज मिलेगा। जियो का यह नया प्लान 7 नवंबर 2026 से उपलब्ध होगा। ग्राहक मायजियो ऐप, जियो की वेबसाइट, जियो स्टोर, रिटेल आउटलेट्स और अन्य जियो रिचार्ज माध्यमों से इसका लाभ उठा सकेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






