Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 12, 2026

हिमोत्सव: तीसरे दिन स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में 240 छात्र और छात्राएं सम्मानित

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसएचआरयू) जौलीग्रांट में आयोजित ‘हिमोत्सव-2026’ के तीसरे दिन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 240 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गुरुवार सुबह 11 बजे आदि-कैलाश सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल, प्रति कुलपति डॉ. अशोक देवराड़ी, महानिदेशक (शैक्षणिक विकास) डॉ. विजेंद्र चौहान एवं कुलचिव कमांडर वेंकेटेश्वर चल्ला (सेनि.) मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को वैल्यू बेस्ड एजुकेशन के साथ उच्च शिक्षा प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज के निर्माण के लिए नई पीढ़ी को मानवीय मूल्यों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस अवसर पर हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एचआईएमएस) को इंटर स्कूल स्पोर्ट्स में बेस्ट कॉलेज चुना गया, जिसकी ट्रॉफी डीन डॉ. ए. शरीफ ने ग्रहण की। स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के छात्र कार्तिक को छात्र वर्ग में तथा हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्रा सोनाली को छात्रा वर्ग में बेस्ट एथलीट चुना गया। इस अवसर पर डॉ.प्रकाश केशवया सहित विभिन्न कॉलेजों के फैकल्टी सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सीमा मधोक ने किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सम्मानित छात्र-छात्राओं का विवरण
एकेडमिक अवॉर्ड : 166 छात्र-छात्राएं
डिप्लोमा अवॉर्ड : 25 छात्र-छात्राएं
स्पोर्ट्स अवॉर्ड : 4 छात्र-छात्राएं
फाइन आर्ट्स एवं लिटरेरी अवॉर्ड : 35 छात्र-छात्राएं
स्कॉलरशिप : 10 छात्र-छात्रा (प्रत्येक को 20 हजार रुपए)
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed